विदेश की खबरें | फ्रांस में चुनाव वित्त पोषण मामले में दोषी पाए गए सरकोजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेरिस, 30 सितंबर (एपी) फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2012 में पुन: चुनाव लड़ने के असफल प्रयास के लिए गैरकानूनी वित्त पोषण का बृहस्पतिवार को दोषी पाया गया और उन्हें एक साल के लिए घर में नजरबंद रहने की सजा सुनायी गयी।

पेरिस, 30 सितंबर (एपी) फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2012 में पुन: चुनाव लड़ने के असफल प्रयास के लिए गैरकानूनी वित्त पोषण का बृहस्पतिवार को दोषी पाया गया और उन्हें एक साल के लिए घर में नजरबंद रहने की सजा सुनायी गयी।

अदालत उन्हें एक इलेक्ट्रॉनिक निगरानी ब्रेसलेट (हाथ में पहने जाने वाला बैंड) पहनकर घर में सजा काटने की मंजूरी देगी।

सरकोजी 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे और उन्होंने मई तथा जून में मुकदमे की सुनवाई के दौरान कुछ भी गलत करने से दृढ़ता से इनकार किया था। वह फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं जिससे सजा निलंबित हो जाएगी।

सरकोजी फैसला सुनाए जाने के समय पेरिस की अदालत में उपस्थित नहीं थे। सरकोजी पर पुन: चुनाव लड़ने के लिए खर्च की जानी वाली अधिकतम वैध धनराशि 2.75 करोड़ डॉलर से लगभग दोगुना धन खर्च करने आरोप है। वह समाजवादी नेता फ्रांस्वा ओलांद से हार गए थे।

अदालत ने कहा कि सरकोजी ‘‘जानते थे’’ कि कानूनी सीमा को दांव पर लगाया जा रहा है और वह ‘‘स्वेच्छा’’ से अतिरिक्त खर्च की निगरानी करने में नाकाम रहे। अभियोजकों ने सरकोजी के लिए छह महीने की जेल की सजा तथा 4,354 डॉलर का जुर्माना लगाने का अनुरोध किया था।

बृहस्पतिवार को यह फैसला तब आया है सरकोजी (66) को एक मार्च को एक अन्य मामले में भ्रष्टाचार और अपने प्रभाव का दुरुपयोग करने का दोषी पाया गया था। उन्हें एक साल की जेल की सजा और दो साल की निलंबित सजा सुनायी गई लेकिन फैसले के खिलाफ उनकी अपील लंबित है।

चुनाव वित्त पोषण मामले में अदालत में सुनवाई के दौरान सरकोजी ने कहा था कि उनके अभियान में अतिरिक्त धन नहीं खर्च किया गया लेकिन इसके बजाय अन्य लोगों को अमीर बनने में मदद की गयी। उन्होंने यह भी कहा कि वह दैनिक कार्यों को नहीं संभालते थे बल्कि उसके लिए उनके पास एक टीम थी इसलिए चुनाव अभियान में खर्च की गयी धनराशि के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

सरकोजी 2017 में सक्रिय राजनीति से सेवानिवृत्त हो गए थे लेकिन वह अब भी पर्दे के पीछे से राजनीतिक भूमिका निभा रहे है। फ्रांसीसी मीडिया ने खबर दी कि वह अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर कंजर्वेटिव उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया में शामिल रहे हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड