देश की खबरें | सारदा घोटाला: ईडी ने टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष से पूछताछ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये के सारदा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष से छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

कोलकाता, 2 मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये के सारदा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष से छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि घोष सुबह 11 बजे शहर के साल्ट लेक इलाके में ईडी के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में पहुंचे।

उन्होंने बताया कि राज्यसभा के पूर्व सदस्य को आठ मार्च को ईडी अधिकारियों के सामने फिर से पेश होने के लिए कहा गया है।

केंद्रीय एजेंसी चिटफंड घोटाले के धन शोधन के पहलू की जांच कर रही है।

सारदा समूह ने अपनी अवैध योजनाओं में निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा करके हजारों जमाकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी की।

मामले में जमानत पर बाहर चल रहे घोष को 2013 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था।

बाद में उन्हें पार्टी के प्रवक्ता के रूप में बहाल कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\