एजेंसी न्यूज

Asian Games 2023: सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड मेडल

अपना जन्मदिन मना रहे भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस एशियाई खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में चीन की जोड़ी से हार गए और रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा.

Asian Games 2023: सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड मेडल
Sarabjot Singh, Divya Thadigol (Photo Credit: X/Game On)

Asian Games 2023: हांगझोउ, 30 सितंबर अपना जन्मदिन मना रहे भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस एशियाई खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में चीन की जोड़ी से हार गए और रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा. भारत ने इन खेलों में निशानेबाजी में छह स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य समेत 19 पदक जीत लिये हैं. भारतीय जोड़ी को चीन के विश्व चैम्पियन झांग बोवेन और जियांग रेंशिन की जोड़ी ने फाइनल 16 . 14 से हराया. पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले सरबजोत भारत को स्वर्ण दिलाने के करीब थे लेकिन दिव्या ने आखिर में कुछ खराब निशाने लगाये जिससे चीन ने बढत बना ली. यह भी पढ़ें: हिंदी-चीनी, भाई-भाई, चीन के खिलाड़ियों ने भारतीय सिल्वर मेडल विजेता सरबजोत सिंह का मनाया जन्मदिन, देखें वायरल वीडियो

आखिरी शॉट पर 9.9 लगाने वाले 22 वर्ष के सरबजोत ने कहा ,‘‘ मैं थोड़ा नर्वस था. बहुत ज्यादा दबाव था, मैने मैच के पहले और बाद में पेट से सांस लेने का अभ्यास किया.’’

दिव्या ने कहा ,‘‘ हमने अच्छा प्रदर्शन किया. फाइनल्स में अपने प्रदर्शन से मैं खुश हूं. पहले से आखिरी शॉट तक मुझे मजा आया.’’

महिला दस मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली दिव्या ने कहा ,‘‘ अगले साल पेरिस ओलंपिक है और मैं क्वालीफाई करने की पूरी कोशिश कर रही हूं. हमारे पास अच्छे कोच हैं जिन्हें मैं धन्यवाद देना चाहती हूं.’’

क्वालीफिकेशन में सरबजोत ने 291 स्कोर किया जबकि दिव्या का स्कोर 286 रहा, दोनों का कुल स्कोर 577 रहा और वे क्वालीफिकेशन में चीन से एक अंक आगे रहे थे लेकिन फाइनल में चीनी जोड़ी ने बाजी मार ली,

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2023 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).