विदेश की खबरें | सैनोफी, जीएसके वैश्विक सहयोगियों को कोविड-19 का टीका मुहैया कराएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सैनोफी-जीएसके के टीके का परीक्षण अभी शुरुआती चरण में है और इसके परिणाम दिसंबर के शुरु में आने की संभावना है। दवा निर्माताओं ने बुधवार को कहा कि वे इस वर्ष के अंत में तीसरे चरण के परीक्षण की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं और टीके के नियामक से 2021 के पूर्वार्द्ध तक मंजूरी देने का आग्रह किया है।

सैनोफी-जीएसके के टीके का परीक्षण अभी शुरुआती चरण में है और इसके परिणाम दिसंबर के शुरु में आने की संभावना है। दवा निर्माताओं ने बुधवार को कहा कि वे इस वर्ष के अंत में तीसरे चरण के परीक्षण की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं और टीके के नियामक से 2021 के पूर्वार्द्ध तक मंजूरी देने का आग्रह किया है।

यह सुविधा कोवैक्स का हिस्सा है जो सरकारों, स्वास्थ्य संगठनों, उद्यमों और चैरिटी के बीच कोविड-19 टीका के विकास में तेजी लाने के लिए भागीदारी की गई है।

यह भी पढ़े | सुरक्षाकर्मी ने दी मास्क पहनने की सलाह तो भड़क गई दो बहने, 27 बार चाकू मारा, जानें कहां की है ये घटना.

सैनोफी टीका इकाई के प्रमुख थॉसम ट्रायंफ ने कहा, ‘‘इस स्तर के वैश्विक स्वास्थ्य संकट का समाधान करने के लिए अद्वितीय भागीदारी की जरूरत है। कोवैक्स केंद्र के लिए आज हम जो प्रतिबद्धता कर रहे हैं उससे महामारी को नियंत्रण में लाने के लिए बेहतर अवसर मिलेगा।’’

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़े के मुताबिक पूरी दुनिया में करीब चार करोड़ 40 लाख लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और 11 लाख 60 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | Blind Date: रोमांटिक ब्लाइंड डेट पर अपने 23 रिश्तेदारों के साथ पहुंची चीनी महिला, 2 लाख बिल देखकर पिछले दरवाजे से फरार हुआ बॉयफ्रेंड.

विशेषज्ञों का कहना है कि महामारी के कारण मरने वालों की संख्या इससे काफी अधिक हो सकती है क्योंकि कुछ देशों में सीमित जांच हो रही है और मामलों की सही संख्या सामने नहीं आ रही है।

एपी नीरज मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\