खेल की खबरें | संकल्प गुप्ता भारत के 71वें ग्रैंडमास्टर बने, आनंद ने बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. संकल्प गुप्ता भारत के 71वें ग्रैंडमास्टर बन गये हैं जिसके बाद दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने कहा कि अब उन्हें 100वें ग्रैंडमास्टर का इंतजार है।

चेन्नई, आठ नवंबर संकल्प गुप्ता भारत के 71वें ग्रैंडमास्टर बन गये हैं जिसके बाद दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने कहा कि अब उन्हें 100वें ग्रैंडमास्टर का इंतजार है।

गुप्ता ने सर्बिया के अरांदजेलोवाक में जीएम आस्क थ्री राउंड रोबिन प्रतियोगिता में 6.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहकर तीसरा ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल किया।

गुप्ता ने लगातार तीन टूर्नामेंट में खेलते हुए केवल 24 दिन के अंदर तीन ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल किये। महाराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने तीसरे टूर्नामेंट के दौरान अपनी ईएलओ रेटिंग 2500 पर भी पहुंचायी थी।

ग्रैंडमास्टर की उपाधि पाने के लिये एक खिलाड़ी को तीन ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल करने पड़ते हैं और उसकी ‘लाइव’ ईएलओ रेटिंग 2500 या इससे अधिक होनी चाहिए।

गुप्ता ने पांच बाजियां जीती, तीन ड्रा की जबकि रुडिक मार्करियन (रूस) से उन्हें हार झेलनी पड़ी। मार्करियन के भी 6.5 अंक रहे लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर उन्हें पहला स्थान मिला। भारत के एक अन्य खिलाड़ी एस नितिन 5.5 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे।

पूर्व विश्व चैंपियन और दिग्गज शतरंज खिलाड़ी आनंद ने गुप्ता को ग्रैंडमास्टर बनने पर बधाई दी।

आनंद ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय शतरंज के लिये फिर से एक और सप्ताहांत शानदार रहा। हमारे नये ग्रैंडमास्टर को बधाई ... अब हम अपने 100 वें ग्रैंडमास्टर तक कब तक पहुंचेंगे??’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\