एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | संजय कुमार सिंह इस्पात सचिव नियुक्त, कई और अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया। इसके तहत वरिष्ठ नौकरशाह संजय कुमार सिंह को इस्पात सचिव नियुक्त किया गया है।

जरुरी जानकारी | संजय कुमार सिंह इस्पात सचिव नियुक्त, कई और अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर केंद्र सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया। इसके तहत वरिष्ठ नौकरशाह संजय कुमार सिंह को इस्पात सचिव नियुक्त किया गया है।

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, मध्य प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह फिलहाल प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत विभाग तथा पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग में सचिव हैं।

राजस्थान कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी वी श्रीनिवास प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत विभाग तथा पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग में सिंह की जगह सचिव होंगे। वह फिलहाल प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत विभाग में विशेष सचिव हैं।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में विशेष सचिव मनोज जोशी को आवास और शहरी विकास मामलों के मंत्रालय में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।

वह आवास और शहरी विकास मामलों के मंत्रालय में मौजूदा सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का स्थान लेंगे। वह इस महीने की आखिर में सेवानिवृत्त होंगे।

आदेश के अनुसार, गुजरात कैडर के 1988 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी भरत लाल को लोकपाल सचिव बनाया गया है। लाल जल शक्ति मंत्रालय में पेयजल और स्वच्छता विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं।

वित्तीय सेवा विभाग में अतिरिक्त सचिव पंकज जैन को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

पंजाब कैडर की 1987 बैच की आईएएस अधिकारी विनी महाजन को पेयजल और स्वच्छता विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल अपने कैडर राज्य पंजाब में कार्यरत हैं।

उपभोक्ता मामलों के विभाग में सचिव लीना नंदन को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वह इस महीने 31 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे रामेश्वर प्रसाद गुप्ता का स्थान लेंगी।

संस्कृति मंत्रालय में विशेष सचिव रोहित कुमार सिंह उपभोक्ता मामलों के विभाग में नंदन की जगह सचिव होंगे।

व्यय विभाग में विशेष सचिव राजीव रंजन को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग में सचिव नियुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2021 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).