एजेंसी न्यूज

सानिया ने फेड कप हार्ट पुरस्कार जीता, पुरस्कार राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी

सानिया को एशिया ओशियाना क्षेत्र के लिये पुरस्कार दिया गया । उन्हें कुल 16985 में से दस हजार से अधिक वोट मिले ।

सानिया ने फेड कप हार्ट पुरस्कार जीता, पुरस्कार राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी
जमात

नयी दिल्ली, 11 मई टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोमवार को फेड कप हार्ट पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय हो गई जिन्हें यह पुरस्कार मां बनने के बाद कोर्ट पर सफल वापसी के लिये मिला है ।

सानिया को एशिया ओशियाना क्षेत्र के लिये पुरस्कार दिया गया । उन्हें कुल 16985 में से दस हजार से अधिक वोट मिले ।

फेड कप हार्ट पुरस्कार के विजेता का चयन प्रशंसकों के वोट के आधार पर होता है । इसके लिये वोटिंग एक मई से शुरू हुई । सानिया को कुल वोट के 60 प्रतिशत मिले ।

उन्होंने अखिल भारतीय टेनिस संघ द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ फेड कप हार्ट पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनना गर्व की बात है । मैं पूरे देश और अपने प्रशंसकों को यह पुरस्कार समर्पित करती हूं । भविष्य में देश के लिये और उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश करूंगी ।’’

सानिया ने चार साल बाद फेड कप में वापसी की और इतिहास में पहली बार भारत ने प्लेआफ में जगह बनाई ।

अपने बेटे इजहान को अक्टूबर 2018 में जन्म देने के बाद सानिया इस साल जनवरी में कोर्ट पर लौटी और नादिया किचेनोक के साथ होबार्ट इंटरनेशनल खिताब जीता ।

हर वर्ग में पुरस्कार विजेता को दो हजार डॉलर मिलते हैं । सानिया ने यह रकम तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).