देश की खबरें | संघ का काम भारत को समृद्ध, ‘विश्व गुरु’ बनाएगा : भागवत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने विदेशों में रह रहे संघ के सदस्यों से भारत को समृद्ध और विश्व गुरु बनाने के लिए पूरी मेहनत से काम करने की अपील की।

भोपाल, छह अगस्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने विदेशों में रह रहे संघ के सदस्यों से भारत को समृद्ध और विश्व गुरु बनाने के लिए पूरी मेहनत से काम करने की अपील की।

भागवत ने यहां शनिवार को आरएसएस के ‘‘विश्व संघ शिक्षा वर्ग’’ (विश्व प्रशिक्षण शिविर) के समापन सत्र में को संबोधित किया। इस शिविर में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से संघ के सदस्यों ने भाग लिया।

भागवत ने कहा, ‘‘संघ का काम भारत वर्ष को समृद्ध बनाएगा और इससे भारत विश्व गुरु बनेगा।’’ उन्होंने पुरुषों और महिला स्वयंसेवकों से उन देशों में चमकने और उत्कृष्टता प्राप्त करने और वहां के लोगों के लिए आदर्श बनने के लिए कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वयंसेवक दूसरे देशों में वहां भी सेवा कर रहे हैं। स्वयंसेवक जहां जहां गए उस देश की संपत्ति बन गए हैं। उनको देखकर दुनिया भी उनका अनुसरण करेगी और एक नए वातावरण एवं सुखी दुनिया का उदय होगा।’’

शिविर में ब्रिटेन सहित 15 देशों के आठ स्वयं सेवकों और 13 देशों की 31 महिला स्वयं सेवकों ने भाग लिया।

आरएसएस के एक पदाधिकारी ने कहा कि संघ हर दो से तीन साल में विदेशों में अपने सदस्यों के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है। इस तरह का पहला शिविर 1992 में बेंगलुरु में आयोजित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान