देश की खबरें | संध्या मुखर्जी ने पद्म श्री सम्मान की पेशकश को स्वीकार करने से मना किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशहूर गायिका संध्या मुखर्जी उर्फ संध्या मुखोपाध्याय ने मंगलवार को पद्म श्री सम्मान की पेशकश को स्वीकार करने से मना कर दिया।

कोलकाता, 25 जनवरी मशहूर गायिका संध्या मुखर्जी उर्फ संध्या मुखोपाध्याय ने मंगलवार को पद्म श्री सम्मान की पेशकश को स्वीकार करने से मना कर दिया।

केंद्र सरकार के अधिकारियों ने सम्मान के लिए उनकी सहमति की खातिर उनसे टेलीफोन पर संपर्क किया था।

गायिका की बेटी सौमी सेनगुप्ता ने कहा कि मुखर्जी ने दिल्ली से फोन करने वाले वरिष्ठ अधिकारी से कहा कि वह गणतंत्र दिवस सम्मान सूची में पद्म श्री के लिए नामित होने को तैयार नहीं हैं। उनकी सहमति के लिए उनसे संपर्क किया गया था।

सेनगुप्ता ने कहा, "90 साल की उम्र में, लगभग आठ दशकों से अधिक के गायन करियर के साथ, पद्म श्री के लिए चुना जाना उनके लिए अपमानजनक है।"

गायिका की बेटी ने कहा, "पद्म श्री किसी जूनियर कलाकार के लिए अधिक योग्य है, न कि 'गीताश्री' संध्या मुखोपाध्याय के लिए। उनका परिवार और उनके गीतों के सभी प्रेमी भी यही महसूस करते हैं।"

कई लोगों ने गायिका के इस फैसले का समर्थन किया है।

वह एस डी बर्मन, अनिल विश्वास, मदन मोहन, रोशन और सलिल चौधरी सहित कई हिंदी फिल्म संगीत निर्देशकों के लिए भी गाना गा चुकी हैं। उन्हें `बंग बिभूषण`समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\