एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | संध्या माझी ओडिशा की पहली महिला सरकारी ड्राइवर बनीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मयूरभंज जिले की 45 वर्षीय संध्या रानी माझी राज्य में सरकारी वाहन चालक के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला बन गई हैं। अधिकारियों ने इस घटनाक्रम को ओडिशा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम करार दिया है।

देश की खबरें | संध्या माझी ओडिशा की पहली महिला सरकारी ड्राइवर बनीं

भुवनेश्वर, 14 जुलाई ओडिशा के मयूरभंज जिले की 45 वर्षीय संध्या रानी माझी राज्य में सरकारी वाहन चालक के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला बन गई हैं। अधिकारियों ने इस घटनाक्रम को ओडिशा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम करार दिया है।

मयूरभंज के सुलेईपत गांव की रहने वाली संध्या का सफर दृढ़ संकल्प और साहस की कहानी बयां करता है।

वह कहती हैं, ‘‘मुझे बचपन से ही कार और ड्राइविंग का शौक रहा है। यह (कार चलाना) हमेशा से मेरा सपना था।’’

उन्होंने मोटरसाइकिल चलाकर अपने सपनों को जीना शुरू किया और बाद में कार चलाने लगीं।

स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद संध्या ने मयूरभंज जिले के जशीपुर इलाके के एक ड्राइवर से शादी कर ली और बाद में टैक्सी चलाने लगीं।

उन्होंने 2011 में हल्का मोटर वाहन लाइसेंस हासिल किया। राज्य परिवहन प्राधिकरण के तहत आने वाले जाजपुर जिले के छतिया ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 2023 में उन्हें भारी मोटर वाहन लाइसेंस मिला।

अधिकारियों ने बताया कि संध्या ने बीच में पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण भुवनेश्वर के एक ब्यूटी पार्लर में भी काम किया।

संध्या ने 'पीटीआई-' से कहा, ‘‘एक दिन मेरे पास छतिया ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र से फोन आया। मुझे बताया गया कि राज्य सरकार में ड्राइवर का पद खाली है। मैंने हामी भर दी और (इस साल) 25 जून से ड्यूटी करने लगी। मैं अपनी नयी भूमिका में काफी खुश हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).