एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के रत्नागिरि में रेत माफिया ने महिला पत्रकार पर हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के तटीय रत्नागिरि जिले में रेत माफिया ने एक यूट्यूब चैनल के लिए काम करने वाली महिला पत्रकार पर कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के रत्नागिरि में रेत माफिया ने महिला पत्रकार पर हमला किया

मुंबई, 15 अप्रैल महाराष्ट्र के तटीय रत्नागिरि जिले में रेत माफिया ने एक यूट्यूब चैनल के लिए काम करने वाली महिला पत्रकार पर कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को घटी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की पहचान स्वाति हडकर के रूप में हुई है, जो चिपलून में एक नदी में अवैध रेत उत्खनन का वीडियो बनाने गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘रेत माफिया के कुछ सदस्यों ने वहां उन पर हमला किया, जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि हडकर ने पहले भी चिपलून क्षेत्र में अवैध रेत खनन गतिविधियों के बारे में कई रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

पुलिस ने चिपलून पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

रत्नागिरि जिले के राजापुर में जमीन के एक डीलर ने फरवरी 2023 में महानगरी टाइम्स के पत्रकार शशिकांत वारिशे (48) को कथित तौर पर एसयूवी से कुचलकर मार डाला था।

पुलिस के अनुसार, उस पत्रकार ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिससे वह नाराज था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).