जरुरी जानकारी | भविष्य पर संशय के बीच सैमसंग ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस दौरान कंपनी का राजस्व आठ प्रतिशत बढ़कर 66,960 अरब वॉन यानी 59 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह सैमसंग का किसी भी तिमाही का सबसे अधिक राजस्व है।

इस दौरान कंपनी का राजस्व आठ प्रतिशत बढ़कर 66,960 अरब वॉन यानी 59 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह सैमसंग का किसी भी तिमाही का सबसे अधिक राजस्व है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘दुनिया भर में भले ही कोविड-19 महामारी का प्रकोप जारी है, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के खुलने से उपभोक्ता मांग में महत्वपूर्ण तेजी आयी है।’’

यह भी पढ़े | मकराना नगर परिषद आयुक्त 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार.

कंपनी ने कहा कि कंप्यूटर चिप की मांग में कमी आयी है और स्मार्टफोन तथा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा तेज हुई है। इसके कारण उसे चालू तिमाही में लाभ कम होने की आशंका है।

सैमसंग को कोरोना वायरस महामारी तथा अमेरिका और चीन के व्यापारिक तनाव दोनों से फायदा हुआ है। अमेरिका के द्वारा चीन की कंपनियों के ऊपर पाबंदियां लगाने से हुआवेई का बाजार बाधित हुआ है। इससे स्मार्टफोन, स्मार्टफोन चिप और दूरसंचार उपकरण के क्षेत्र में सैमसंग की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी कंपनी को नुकसान हुआ है। अमेरिका ने सेमीकंडक्टर बनाने वाली चीन की कुछ कंपनियों के ऊपर भी कार्रवाई की है। सैमसंग को इससे भी लाभ हुआ है।

यह भी पढ़े | दिल्ली से भाग कर आए दो बच्चियां मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भीख मांगती मिलीं.

उल्लेखनीय है कि सैमसंग कई साल से दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी कंपनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\