खेल की खबरें | मेडिकल टीम की सलाह पर सैमसन बाहर, जितेश टीम में शामिल: बीसीसीआई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. संजू सैमसन को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम की सलाह पर श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर किया गया और उनकी जगह विदर्भ के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया गया।
पुणे, पांच जनवरी संजू सैमसन को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम की सलाह पर श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर किया गया और उनकी जगह विदर्भ के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया गया।
सैमसन मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान सीमा रेखा के पास गेंद रोकने की कोशिश में चोटिल हो गये थे। उनके बाएं घुटने में चोट लगी थी।
बोर्ड से बुधवार रात को जारी बयान के मुताबिक, ‘’ बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने सैमसन का मुंबई में स्कैन कराया और विशेषज्ञों राय ली। उन्हें आराम और ‘रिहैबिलिटेशन’ की सलाह दी गई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘ अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया है।’’
जितेश को आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिये उनके प्रदर्शन का उन्हें फल मिला है ।’
भारतीय टीम तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है। इसका दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जायेगा।
भारतीय टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2023 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

