देश की खबरें | इंदौर में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए नमूने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच प्रशासन ने जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) के लिए दिल्ली और पुणे के दो संस्थानों को संक्रमितों के नमूने भेजे हैं। इस वैज्ञानिक प्रक्रिया के जरिये यह पता चल सकेगा कि जिले में सार्स-सीओवी-2 का कोई नया स्वरूप तो सक्रिय नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंदौर, 24 फरवरी मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच प्रशासन ने जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) के लिए दिल्ली और पुणे के दो संस्थानों को संक्रमितों के नमूने भेजे हैं। इस वैज्ञानिक प्रक्रिया के जरिये यह पता चल सकेगा कि जिले में सार्स-सीओवी-2 का कोई नया स्वरूप तो सक्रिय नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने संवाददाताओं को बताया, "हमने कोविड-19 के 100 मरीजों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) भेजे हैं। इसके अलावा, संक्रमितों के कुछ नमूने पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भी भेजे गए हैं।"

उन्होंने बताया कि इन नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगा कि जिले में सार्स-सीओवी-2 का कोई नया स्वरूप सक्रिय है या नहीं?

मालाकार ने कहा, "हाल के दिनों में जिले में कोविड-19 के मामले बढ़ने का कारण महामारी से बचाव के प्रति आम लोगों की जागरूकता में कमी है। इसके अलावा, मौजूदा मौसमी बदलाव किसी भी संक्रामक बीमारी के वायरस के फैलाव के लिए मुफीद है।"

उन्होंने यह भी बताया कि जिले में कोविड-19 के मरीजों के लिए 46 अस्पतालों में फिलहाल करीब 3,000 बिस्तर उपलब्ध हैं और जरूरत पड़ने पर इस क्षमता को बढ़ाकर 4,500 बिस्तरों तक पहुंचाया जा सकता है।

नोडल अधिकारी ने बताया, "कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते हमने सरकारी और निजी अस्पतालों के प्रबंधन को सतर्क करते हुए कहा है कि वे महामारी से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें।"

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में गत 24 मार्च से लेकर 23 फरवरी तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 59,101 मरीज मिले हैं। इनमें से 931 मरीजों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\