विदेश की खबरें | सामिया सुलुहू हसन तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हिजाब पहनकर और अपने दाएं हाथ में कुरान पकड़ते हुए हसन ने पद की शपथ ली। उन्हें मुख्य न्यायाधीश इब्राहिम जुमावोइंग ने शपथ दिलाई, जिसमें उन्होंने पूर्वी अफ्रीकी देश के संविधान को बरकरार रखने का संकल्प लिया।

हिजाब पहनकर और अपने दाएं हाथ में कुरान पकड़ते हुए हसन ने पद की शपथ ली। उन्हें मुख्य न्यायाधीश इब्राहिम जुमावोइंग ने शपथ दिलाई, जिसमें उन्होंने पूर्वी अफ्रीकी देश के संविधान को बरकरार रखने का संकल्प लिया।

तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति अली हसन मिन्यी, जकाया किकवेते और आबिद करुमे तथा मंत्रिमंडल के सदस्य भी इस मौके पर मौजूद रहे।

शपथ लेने के बाद हसन ने सैन्य परेड का निरीक्षण किया।

हसन ने शपथ लेने से दो दिन पहले तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन मगुफुली के निधन की घोषणा की थी। मगुफुली को दो हफ्ते से अधिक समय से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। मगुफुली ने तंजानिया में कोविड-19 फैलने की बात को खारिज करते हुए कहा था कि राष्ट्रीय प्रार्थना ने इस बीमारी का देश से खात्मा कर दिया है। हालांकि, अपने निधन से कुछ हफ्तों पहले उन्होंने माना था कि यह संक्रामक रोग देश में एक खतरा है।

ऐसा बताया गया कि मगुफुली का हृदय गति रुकने के कारण निधन हुआ लेकिन निर्वासित विपक्षी नेता टुंडु लिस्सू ने कहा कि राष्ट्रपति की मौत कोविड-19 के कारण हुई।

राष्ट्रपति के तौर पर अपने पहले जन संबोधन में हसन ने मगुफुली के लिए 21 दिनों की शोक की घोषणा की और 22 मार्च तथा 25 मार्च को सार्वजनिक अवकाश का एलान किया, जब दिवंगत राष्ट्रपति को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

हसन ने कहा, ‘‘मेरे लिए आपसे बात करना सही नहीं है क्योंकि मेरे दिल में दर्द है। आज मैंने उन सभी शपथ से अलग शपथ ली है, जो मैंने अपने करियर में ली। वे शपथ खुशी में ली गई थी। आज मैंने शोकाकुल होकर देश के सर्वोच्च पद की शपथ ली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह वक्त एक साथ खड़े और एक-दूसरे से जुड़ने का है। यह वक्त अपने मतभेदों को खत्म करने, एक-दूसरे के प्रति प्यार दिखाने और विश्वास के साथ आगे बढ़ने का है। यह एक-दूसरे पर उंगली उठाने का समय नहीं है, बल्कि नया तंजानिया बनाने के लिए हाथ थामकर आगे बढ़ने का है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड