Uttar Pradesh: संभल में बच्चो के विवाद में गोली चली, बुजुर्ग की मौत
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया जिसमें गोली लगने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी, वहीं आरोपी भी घायल हो गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
संभल, 7 सितंबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया जिसमें गोली लगने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी, वहीं आरोपी भी घायल हो गया . पुलिस ने इसकी जानकारी दी.
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार देर शाम असमोली थाना क्षेत्र के शाहपुर डगर गांव में बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में विवाद हो गया और इस दौरान गोली चल गयी, जिसमे अब्दुल रज्जाक (65) की गोली लगने से मौत हो गई . यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: इटावा में पिछले 1 महीने में बुखार के 5,500 केस, Viral Fever के 95 मामले
उन्होंने बताया कि गोली चलाने का आरोपी आसिम भी घायल हुआ है, उसका पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है .
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2021 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

