देश की खबरें | बुल व बुलडोजर हटाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रविवार को यहां जिले के पट़्टी तहसील के राम कोला गांव में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आये सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा ''प्रदेश से बुल व बुलडोज़र हटाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है, कुछ लोग देश, धर्म, क्षेत्र, जाति में लोगों को बांट कर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं l''

रविवार को यहां जिले के पट़्टी तहसील के राम कोला गांव में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आये सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा ''प्रदेश से बुल व बुलडोज़र हटाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है, कुछ लोग देश, धर्म, क्षेत्र, जाति में लोगों को बांट कर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं l''

उन्‍होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का बहुत उत्पीड़न किया जा रहा हैं, उन्हें गंभीर धाराओं के साथ फर्जी मुक़दमों में फंसाया जा रहा हैं l यादव ने कहा कि अन्याय करने वालों को चिन्हित करके रखना, समय आने पर जवाब दिया जायगा l

प्रतापगढ़ में बढ़ रहे अपराध के बारे में उन्‍होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व यहां का एक व्यापारी परिवार सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री से मदद मांगने गया था, उसको मदद तो नहीं मिली वापस आने के बाद उस व्यापारी के दोनों भाइयों को गोलियों से भून दिया गया l

प्रयागराज में हुई एक ही दलित परिवार के चार लोगों की हत्या पर सरकार को दोषी ठहराते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मामूली से रास्ते के विवाद में अगर प्रशासन के लोग समझदारी से हल करते तो इतनी निर्मम हत्या नहीं होती l

यादव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बाबा न तो लैपटॉप और न ही स्मार्ट फोन चलाना जानते हैं, ऐसे में वह आप लोगों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन नहीं देंगे l

सपा प्रमुख ने कहा कि '' यह झूठों की सरकार है, धोखा देकर जनता को मूर्ख बनाती है l सपा की सरकार बनने के बाद युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now