विदेश की खबरें | भारतीय शांतिरक्षकों के पराक्रम को सलाम : राजदूत तिरुमूर्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षण मिशनों में भारत की महिलाओं और पुरुषों की अग्रणी एवं प्रेरणादयी भूमिका के प्रति सम्मान जताते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने लगातार मुश्किल होते संघर्ष क्षेत्रों में आम नागरिकों की रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बरकरार रखने में उनके पराक्रम एवं साहस को सलाम किया है।

संयुक्त राष्ट्र, 28 मई संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षण मिशनों में भारत की महिलाओं और पुरुषों की अग्रणी एवं प्रेरणादयी भूमिका के प्रति सम्मान जताते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने लगातार मुश्किल होते संघर्ष क्षेत्रों में आम नागरिकों की रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बरकरार रखने में उनके पराक्रम एवं साहस को सलाम किया है।

तिरुमू्र्ति ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय शांतिरक्षकों को अपनी श्रद्धांजलि में कहा, “मैं संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों में सेवा देने वाले पुरुषों और महिलाओं को सम्मानित करना चाहता हूं। मैं लगातार मुश्किल होते संघर्ष के क्षेत्रों में असैन्य लोगों की सुरक्षा करने में उनके साहस एवं पराक्रम को और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बरकरार रखने के लिए उनको सलाम करता हूं।”

संयुक्त राष्ट्र ने एक गंभीर समारोह के साथ बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय शांतिरक्षक दिवस मनाया जिसमें महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने मारे गए संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों को सम्मानित करने के लिए पुष्पचक्र अर्पित किया और ऑनलाइन समारोह की अध्यक्षता की जिसमें प्रतिष्ठि डाग हैमरशूल्ड मेडल 129 सैन्य, पुलिस एवं असैन्य कर्मियों को मरणोपरांत दिया गया जिन्होंने पिछले साल और इस साल के पहले माह में संयुक्त राष्ट्र की सेवा के दौरान अपने जीवन का बलिदान दिया था।”

भारत से कोरपोरल युवराज सिंह, जिन्होंने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) में सेवा दी थी और दो असैन्य भारतीय शांतिरक्षकों - यूएनएमआईएसएस में सेवा देने वाले इवान माइकल पिकार्डो और इराक में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूनामी) के लिए काम करने वाले मूलचंद यादव को ड्यूटी के दौरान उनके बलिदान एवं साहस के लिए डाग हैमरशूल्ड मेडल से मरणोपरांत सम्मानित किया गया।

अपने वीडियो संदेश में, तिरुमूर्ति ने भारत के 170 से अधिक शांतिरक्षकों के बलिदान को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने पिछले सात दशक में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षण मिशनों में अपने जीवन का बलिदान दिया।

तिरुमूर्ति ने कहा कि भारतीय शांतिरक्षकों की पेशेवर रवैये, बहादुरी और नि:स्वार्थ सेवा के लिए ‘‘प्रशंसा’’ की जाती है और कई अन्य के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।

उन्होंने कांगो गणराज्य में गोमा में नियरागोंगो पर्वत में पिछले हफ्ते हुए ज्वालामुखी विस्फोट का उदहरण दिया जब गोमा में तैनात भारतीय शांतिरक्षकों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा और संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों एवं फंसे हुए नागरिकों को चिकित्सीय सहायता मुहैया कराई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस