एजेंसी न्यूज

सलमान खान की फिल्म ‘राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई’ 13 मई को होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शनिवार को घोषणा की है कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’’ 13 मई को सिनेमा घरों में आएगी।

सलमान खान की फिल्म ‘राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई’ 13 मई को होगी रिलीज
फिल्म 'राधे' के पोस्टर में सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 13 मार्च : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) ने शनिवार को घोषणा की है कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’’ 13 मई को सिनेमा घरों में आएगी. खान ने जनवरी में कहा था कि फिल्म इस वर्ष ईद के दौरान सिनेमा घरों में प्रदर्शित की जाएगी, लेकिन रिलीज की तारीख नहीं बताई थी

55 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘‘ईद का कमिटमेंट था, ईद पर ही आएंगे क्योंकि एक बार मैंने जो. सलमान खान, प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म को जी स्टूडियो के साथ मिलकर पेश कर रहे हैं. पहले यह फिल्म पिछले वर्ष 22 मई को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसमें विलंब हो गया. यह भी पढ़े: Salman Khan Radhe Release Date: अपने कमिटमेंट पर टिके सलमान खान, ईद 2021 पर रिलीज करेंगे फिल्म 'राधे', देखें लेटेस्ट पोस्टर

 

जी स्टूडियो के सीईओ शारिक पटेल ने कहा कि खान के साथ भागीदारी कर वे रोमांचित हैं क्योंकि सुपरस्टार की फिल्मों से उत्सव जैसा माहौल बन जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2021 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).