देश की खबरें | सलमान खान 18 जून से शुरू करेंगे फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुपरस्टार सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग 18 जून से शुरू करने वाले हैं। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 10 जून सुपरस्टार सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग 18 जून से शुरू करने वाले हैं। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सिकंदर में सलमान खान मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन "गजनी" और "हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी" जैसी सुपरहिट फिल्मों से प्रसिद्धि पाने वाले ए आर मुरुगादॉस करेंगे।
इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर "नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट" द्वारा किया जाएगा और यह फिल्म अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
"पुष्पा: द राइज" में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी इस फिल्म में नजर आएंगी। रश्मिका पहली बार सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी।
निर्माताओं के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत एक एक्शन सीन से होगी।
इससे पहले सलमान खान बड़े पर्दे पर 2023 की फिल्म "टाइगर 3" में दिखाई दिए थे। रश्मिका भी पिछले साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म "एनिमल" में नजर आईं थीं।
स्वाती
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

