देश की खबरें | सलमान खान ने नये कलाकारों को फिल्म में काम देने के लिए आने वाली फर्जी कॉल के प्रति आगाह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘सलमान खान फिल्म्स’ (एसकेएफ) ने सोमवार को एक बयान जारी कर प्रशंसकों के साथ-साथ आकांक्षी कलाकारों को फिल्म में काम दिलाने के लिए आने वाली फर्जी कॉल के प्रति आगाह किया है।

मुंबई, 17 जुलाई बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘सलमान खान फिल्म्स’ (एसकेएफ) ने सोमवार को एक बयान जारी कर प्रशंसकों के साथ-साथ आकांक्षी कलाकारों को फिल्म में काम दिलाने के लिए आने वाली फर्जी कॉल के प्रति आगाह किया है।

‘चिल्लर पार्टी’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘भारत’ जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाली एसकेएफ ने कहा कि उसने अपनी भविष्य की फिल्मों के लिए किसी भी ‘कास्टिंग एजेंट’ को नहीं रखा है।

कास्टिंग एजेंट आकांक्षी कलाकारों को फिल्म में काम दिलाने के लिए प्रोडक्शन हाउस के पास भेजते हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि सलमान खान और एसकेएफ द्वारा वर्तमान में किसी भी फिल्म के लिए कलाकारों का चयन नहीं किया जा रहा है। हमने अपनी भविष्य की किसी भी फिल्म के लिए किसी कास्टिंग एजेंट की सेवा नहीं ले रखी है। कृपया इस संबंध में आपको प्राप्त किसी भी ईमेल या संदेश पर विश्वास न करें।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘अगर कोई भी पक्ष किसी भी अनधिकृत तरीके से खान या एसकेएफ के नाम का इस्तेमाल करते हुए पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

सलमान की अगली फिल्म ‘टाईगर 3’ है, जिसका निर्माण यश राज फिल्म्स कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान