विदेश की खबरें | अमेरिकी सेना में शामिल सलेहा जबीन ने ‘चैपलिन कॉलेज’ से किया स्नातक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी सेना में शामिल पहली भारतीय-मुस्लिम ‘चैपलिन’ सलेहा जबीन ने एक आध्यात्मिक सलाहकार के रूप में अपने कर्तव्य को बेहद संजीदगी से निभाने का संकल्प लिया है।

वाशिंगटन, 18 फरवरी अमेरिकी सेना में शामिल पहली भारतीय-मुस्लिम ‘चैपलिन’ सलेहा जबीन ने एक आध्यात्मिक सलाहकार के रूप में अपने कर्तव्य को बेहद संजीदगी से निभाने का संकल्प लिया है।

‘चैपलिन’ धार्मिक मामलों में सलाह देने वाला पेशवर होता है।

बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पांच फरवरी को ऐतिहासिक स्नातक समारोह का आयोजन किया गया था।

भारत में जन्मी जबीन ने कहा कि वह यह अवसर पाने के लिए बेहद आभारी हैं और इस जिम्मेदारी से भी पूरी तरह अवगत हैं कि उन्हें एक उदाहरण पेश करना होगा और दिखाना होगा कि जो भी सेवा करना चाहता है उसके लिए सेना में एक जगह है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे अपने किसी धार्मिक विश्वास या प्रतिबद्धता के साथ समझौता नहीं करना पड़ा। मेरे आसपास ऐसे लोग हैं, जो मेरा सम्मान करते हैं और एक महिला , एक आध्यात्मिक नेता और एक प्रवासी के तौर पर मेरे साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।’’

जबीन ने कहा, ‘‘ मुझे कौशल हासिल करने के लिए कई अवसर प्रदान किए गए, जो एक सफल अधिकारी और बहुलतावादी वातावरण में एक ‘चैपलिन’ बनने में मदद करेंगे।’’

जबीन को पिछले साल दिसम्बर में शिकागो में ‘कैथोलिक थियोलॉजिकल यूनियन’ में बतौर ‘सेकेंड लेफ्टिनेंट’ नियुक्त किया गया था। वह रक्षा विभाग में नियुक्त की गई, पहली महिला मुस्लिम ‘चैपलिन’ हैं। वह एक छात्र के तौर पर 14 साल पहले अमेरिका आई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\