एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेल ने वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने के लिए दुबई में कार्यालय खोला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल ने उभरते बाजारों में अवसरों का लाभ उठाने के लिए दुबई में एक कार्यालय खोला है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

जरुरी जानकारी | सेल ने वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने के लिए दुबई में कार्यालय खोला

नयी दिल्ली, चार जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल ने उभरते बाजारों में अवसरों का लाभ उठाने के लिए दुबई में एक कार्यालय खोला है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

कंपनी इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाली तीसरी इकाई है, जिसने दुबई में अपना कार्यालय खोला है।

सेल ने दुबई में अपने प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन किया है। मंत्रालय ने कहा कि यह पश्चिम एशिया में सेल का पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यालय है और इसकी वैश्विक विस्तार रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत सतीश कुमार सिवन, सेल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

मंत्रालय ने कहा कि रणनीतिक केंद्र के रूप में स्थित दुबई कार्यालय स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) को इस्पात निर्यात बढ़ाने, उद्योग संबंधों और भारत-यूएई व्यापार संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा।

पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका (एमईएनए) क्षेत्र के प्रवेश द्वार के रूप में दुबई की भूमिका और निवेशक-अनुकूल वातावरण इसे उभरते बाजारों में विस्तार के लिए एक आदर्श आधार बनाते हैं।

बयान में कहा गया कि यह सेल के वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी इस्पात विनिर्माता के रूप में विकास में एक मील का पत्थर है और अंतरराष्ट्रीय इस्पात क्षेत्र में भारत की बढ़ती छवि को दर्शाता है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, मंत्री ने दुबई में एनएमडीसी और मेकॉन के कार्यालयों का उद्घाटन किया था।

सेल भारत की शीर्ष चार इस्पात विनिर्माण कंपनियों में से एक है, जिसकी क्षमता सालाना दो करोड़ टन से अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).