देश की खबरें | सक्खू ने दिल्ली में ‘हिमाचल निकेतन’ की नींव रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को 'हिमाचल निकेतन' की आधारशिला रखी, जो दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों और निवासियों को आवास की सुविधा प्रदान करेगा।

शिमला, आठ फरवरी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को 'हिमाचल निकेतन' की आधारशिला रखी, जो दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों और निवासियों को आवास की सुविधा प्रदान करेगा।

दिल्ली के द्वारका में 57.72 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला 'हिमाचल निकेतन' बनाया जाएगा।

निकेतन में दो वीआईपी कमरों के अलावा, विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए 36 सामान्य कमरे होंगे तथा 40 अन्य सामान्य भी होंगे।

इसके अलावा कर्मचारियों के लिए तीन कक्ष भी होंगे। इसके तलघर (बेसमेंट) में करीब 53 कारों और 87 दोपहिया वाहनों को खड़ा करने की भी सुविधा होगी। इसमें कुल 81 कमरे होंगे।

मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में पहले से ही हिमाचल भवन और हिमाचल सदन हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दिल्ली जाने वाले विद्यार्थियों समेत अन्य हिमाचलियों को रहने की सुविधा की पेशकश करते हैं। उन्होंने कहा यह निकेतन इन दोनों भवनों से अलग है।

सक्खू ने कहा कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को निर्देश दिया गया है कि वह गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करें और निकेतन 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

इस बीच, राज्य के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में हरोली के पांडोगा से चंडीगढ़ तक के लिए नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\