जरुरी जानकारी | सजन राज कुरुप ने जैविक खाद्य कंपनी शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. क्रियेटिवलैंड एशिया कंपनी के संस्थापक सजन राज कुरुप ने मंगलवार को 'सैंटफार्म' ब्रांड के तहत एक जैविक खाद्य उत्पाद कंपनी और ऑनलाइन खुदरा प्लेटफॉर्म शुरू करने की घोषणा की जो देश में ऑर्गेनिक उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करेगी।

नयी दिल्ली, 15 जून क्रियेटिवलैंड एशिया कंपनी के संस्थापक सजन राज कुरुप ने मंगलवार को 'सैंटफार्म' ब्रांड के तहत एक जैविक खाद्य उत्पाद कंपनी और ऑनलाइन खुदरा प्लेटफॉर्म शुरू करने की घोषणा की जो देश में ऑर्गेनिक उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करेगी।

क्रियेटिवलैंड एशिया और वेंचरलैंड एशिया जैसी कंपनियों के संस्थापक कुरुप ने कहा कि सैंटफार्म एग्रो एलएलपी एक सस्ती, 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक फूड कंपनी है जो खेती, प्रसंस्करण, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी), निर्यात, ई-कॉमर्स और घरेलू खुदरा बिक्री से जुड़ी है।

कुरुप 2019 में अहमदाबाद की बुटीक ऑर्गेनिक रिटेल कंपनी अर्पित ऑर्गेनिक का अधिग्रहण करने के बाद पिछले दो वर्षों में सैंटफार्म का कामकाज शुरू करने की तैयारी कर रहे थे।

सैंटफार्म के फलों, सब्जियों, दाल, अन्न, गाय का घी और शहद सहित विभिन्न श्रेणियों में 258 अलग-अलग ऑर्गेनिक उत्पाद हैं।

कुरुप ने संवाददाताओं से कहा कि सैंटफार्म की स्थापना करीब 20-30 लाख डॉलर के शुरुआती निवेश के साथ की गयी है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने महाराष्ट्र और गुजरात जैसे क्षेत्रों में कृषि भूमि पर खेती की सुविधाएं स्थापित की हैं।

कुरुप ने कहा, "हमारे खेत, उत्पाद और सुविधाएं ईयू, यूएसडीए एनओपी (नेशनल ऑर्गेनिक प्रोग्राम) और भारतीय एनपीओपी (नेशनल प्रोग्राम फोर ऑर्गेनिक प्रोडक्शन) मानकों के लिए प्रमाणित हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\