खेल की खबरें | साइ के मुंबई क्षेत्रीय केंद्र ने विकास योजना के लिये सीएसआर सहयोग मांगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हॉकी खिलाड़ियों और पहलवानों के विकास के लिये काम कर रहे भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के क्षेत्रीय केंद्र ने कांदीवली में अकादमी बनाने के लिये सीएसआर सहयोग मांगा है ।
मुंबई, चार मार्च हॉकी खिलाड़ियों और पहलवानों के विकास के लिये काम कर रहे भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के क्षेत्रीय केंद्र ने कांदीवली में अकादमी बनाने के लिये सीएसआर सहयोग मांगा है ।
केंद्र के अधिकारियों ने मंगलवार को फिट इंडिया और खेलो इंडिया अभियान के कार्यक्रम शुरू करने के साथ खेल विज्ञान, अभ्यास और खिलाड़ियों की रिकवरी समेत कई पहलुओं में प्रगति की जानकारी दी ।
केंद्र के सहायक निदेशक अपूर्व मांडे ने मार्च में मुंबई और गोवा में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी ।
साइ ने अक्टूबर में महाराष्ट्र सरकार के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये थे जो 37 एकड़ भूखंड पर बने इस केंद्र को तैयार करने की अनुमति देता है ।
क्षेत्रीय निदेशक पांडुरंग छाटे ने कहा ,‘‘ 36 साल तक किसी न किसी गलतफहमी के कारण यह काम नहीं हो सका । हमने अगले 30 साल के लिये पट्टा ले लिया है और यहां अकादमी बनाई जायेगी ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ हमने मास्टर प्लान बनाया है जो करीब 500 करोड़ रूपये के आसपास है । हमने साइ मुख्यालय को भेज दिया है । हम 10 से अधिक विधाओं पर फोकस करेंगे जिसमें ओलंपिक और देसी खेल शामिल हैं । खेलमंत्री ने यहां दौरा करके जिक्र किया था कि मुंबई में खेल के बुनियादी ढांचे की कमी है । हम सीएसआर निवेश का भी स्वागत करते हैं ताकि जल्दी अकादमी तैयार हो सके ।’’
मोना
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)