एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सायरा बानो ने दिलीप कुमार की चौथी पुण्यतिथि पर भावुक संदेश लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीते जमाने की अभिनेत्री सायरा बानो ने सोमवार को अपने दिवंगत पति और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया।

देश की खबरें | सायरा बानो ने दिलीप कुमार की चौथी पुण्यतिथि पर भावुक संदेश लिखा

नयी दिल्ली, सात जुलाई बीते जमाने की अभिनेत्री सायरा बानो ने सोमवार को अपने दिवंगत पति और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया।

बानो ने कहा, "दिलीप कुमार छह पीढ़ियों के कलाकारों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं और वह भविष्य के कलाकारों के लिए भी मार्गदर्शक की तरह हैं।"

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें दिलीप कुमार की तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं।

बानो ने लिखा, ‘‘साहब की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। फिर भी, मैं अब भी सोच में, स्मृति में और जीवन में उनके साथ हूं। इस जीवन में और अगले जीवन में भी, मेरी आत्मा ने उनकी अनुपस्थिति में भी उनके साथ चलना सीख लिया है। हर साल यह दिन (दिलीप कुमार की पुण्यतिथि) मुझे साहब की यादों को फूलों की तरह सहेजते हुए पाता है।’’

उन्होंने कहा, "दिलीप कुमार छह पीढ़ियों के कलाकारों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं और आने वाले कलाकारों के लिए भी मार्गदर्शक की तरह हैं।"

बानो ने लिखा, ‘‘इस महान शख्सियत के पीछे एक कोमल, आकर्षक और हाजिरजवाब इंसान भी था। मुझे एक शाम खास तौर पर याद है, जब हमारे घर में शास्त्रीय संगीत की महफिल सजी थी और साहब चुपचाप दूर एक कोने में आराम की तलाश में चले गए थे.... वह हर साधारण पल को भी जीवंत बना देते थे। हर पल, हर सुर, हर नजर में उन्होंने कुछ अमूल्य छोड़ दिया: एक ऐसा प्यार जो आज भी ठहरा हुआ है। दिलीप साहब हमेशा रहेंगे। वह समय से परे, जीवन से परे रहेंगे। अल्लाह उन्हें हमेशा अपनी रोशनी और रहमत में रखे। आमीन।’’

सायरा बानो और दिलीप कुमार 11 अक्टूबर 1966 को शादी के बंधन में बंधे थे। दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद सात जुलाई 2021 को मुंबई के एक अस्पताल में 98 साल की उम्र में निधन हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).