एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए संतों और युवाओं को आगे आना होगा : बिरला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए संतों और युवाओं को आगे आना होगा।

देश की खबरें | समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए संतों और युवाओं को आगे आना होगा : बिरला

जयपुर, सात अप्रैल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए संतों और युवाओं को आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारतीय समाज में व्यापक बदलाव आया है और इस सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव को शिक्षा के जरिए क्रांति का रूप देना होगा।

वह यहां सांगानेर क्षेत्र में अखिल भारतीय राम जन मंडल द्वारा आयोजित धर्म संसद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

बिरला ने कहा कि जिस तरह संतों ने गांव-गांव जाकर आध्यात्मिकता और भाईचारे को मजबूत किया है, उसी तरह उन्हें समाज में शिक्षा के प्रसार के लिए और अधिक समर्पण के साथ जागरूकता पैदा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं को भी इस मिशन में साथ देना होगा।

उन्होंने कहा कि ‘‘जब कोई बच्चा शिक्षा प्राप्त कर संस्कारी युवा बनता है तो वह समाज और देश का नेतृत्व करता है। हमें ऐसे युवाओं की पीढ़ियों को देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2023 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).