खेल की खबरें | बोल्ट के साथ तेज गेंदबाजी के विभिन्न पहलुओं पर बात करने को बेताब सैनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलने के दौरान न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट से गेंदबाजी के विभिन्न पहलुओं पर बात करने को बेताब हैं ताकि उनके खेल में सुधार हो सके।

मुंबई, 20 मार्च भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलने के दौरान न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट से गेंदबाजी के विभिन्न पहलुओं पर बात करने को बेताब हैं ताकि उनके खेल में सुधार हो सके।

वर्तमान समय में देश के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक सैनी राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी लाइन अप में बोल्ट के साथ महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।

सैनी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं आईपीएल के दौरान ट्रेंट बोल्ट से जुड़ने के लिये बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल दोनों में काफी कुछ हासिल किया है और तेज गेंदबाजी के विभिन्न पहलुओं के बारे में उनसे बात करने का अनुभव काफी शानदार होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखने पर ज्यादा ध्यान लगाऊंगा और उम्मीद करता हूं कि इससे मुझे अपने खेल में सुधार करने में मदद मिलेगी। ’’

सैनी के आईपीएल में 8.47 के इकोनोमी रेट से 17 विकेट हैं। वह हाल में रणजी ट्राफी के लीग चरण के दौरान दिल्ली की टीम का हिस्सा थे जिसमें उन्होंने दो मैचों में पांच विकेट चटकाये थे।

‘करनाल एक्स्प्रेस’ के नाम से मशहूर सैनी ने कहा, ‘‘मैं बहुत ही अनुभवी कोचिंग ग्रुप और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के ग्रुप के साथ काम करने के लिये तैयार हूं। रॉयल्स ग्रुप में शानदार माहौल तैयार करने के लिये मशहूर हैं और मैं इसका अनुभव करना चाहता हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड