देश की खबरें | साइना, प्रणीत और श्रीकांत थाईलैंड रवाना, सिंधू लंदन से वहां पहुंचेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक कोटे के दावेदार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत रविवार को थाईलैंड रवाना हो गये जहां वे दो बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन जनवरी ओलंपिक कोटे के दावेदार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत रविवार को थाईलैंड रवाना हो गये जहां वे दो बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

कोरोना वायरस के कारण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के रोके जाने के बाद श्रीकांत ने अक्टूबर(2020) में डेनमार्क सुपर 750 में भाग लिया था जबकि बाकी खिलाड़ी लगभग 10 महीने के बाद किसी प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में खेलेंगे।

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू रविवार को लंदन से दोहा होते हुए बैंकाक पहुंचेंगी। कोविड-19 के कारण आयी रूकावट के बाद यह उनके लिए भी पहला टूर्नामेंट होगा।

पिछले साल मार्च में ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के बाद बीडब्ल्यूएफ को कैलेंडर को रद्द करने पर मजबूर होना पड़ा था। इस दौरान डेनमार्क ओपन के अलावा सारलोरलक्स सुपर 100 टूर्नामेंट का ही आयोजन हो सका था।

अब सब की नजरें सुपर 1000 की दो प्रतियोगिताओं पर हैं जिसमें योनेक्स थाईलैंड ओपन (12 से 17 जनवरी) और टोयाटा थाईलैंड ओपन (19 से 24 जनवरी) खेला जाएगा। इन प्रतियोगिताओं से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लंबे ब्रेक के बाद वापसी करेंगे।

भारतीय टीम में इन चारों खिलाड़ियों के अलावा ओलंपिक कोटा लगभग पक्का कर चुके सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी एवं चिराग सेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी और अश्विनी पोनप्पा एवं एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी भी शामिल है।

इससे पहले एच एस प्रणय, पारुपल्ली कश्यप, समीर वर्मा, ध्रुव कपिला, मनु अत्री शनिवार को हैदराबाद से दुबई के रास्ते बैंकाक के लिए रवाना हुए थे।

कश्यप ने पत्नी साइना के साथ सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘‘लंबे इंतजार के बाद हम थाईलैंड में कोर्ट (खेल) में वापसी करेंगे। काफी उत्सुक हूं।’’

सात्विकसाइराज ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ लंबे ब्रेक के बाद हम थाईलैंड ओपन के साथ कोर्ट में उतरेंगे।’’

एकल वर्ग के विदेशी कोच अगुस दवि संतसो एवं पार्क ताए संग और युगल कोच दवि क्रिस्टियवान भी भारतीय दल का हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर