खेल की खबरें | सईम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टखने की चोट के कारण युवा सलामी बल्लेबाज सईम अयूब को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है जिसके लिए वह लंदन में उपचार करा रहे हैं।

कराची, 26 जनवरी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टखने की चोट के कारण युवा सलामी बल्लेबाज सईम अयूब को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है जिसके लिए वह लंदन में उपचार करा रहे हैं।

सईम को इस महीने के शुरु में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन टखने में फ्रैक्चर हो गया था।

नकवी ने पत्रकारों से कहा कि सईम के भविष्य को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा और वह व्यक्तिगत रूप से उनके ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रगति पर नजर रख रहे हैं।

नकवी ने कहा, ‘‘मैं हर रोज उनके डॉक्टरों से बातचीत कर रहा हूं और अगले कुछ दिनों में उनके टखने का प्लास्टर हट जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उनके पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा और हम सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनके भविष्य के करियर को जोखिम में नहीं डालने जा रहे हैं। वह हमारे अहम खिलाड़ी हैं और हम उन्हें पूरी तरह से फिट रखना चाहते हैं, चाहे जितना भी समय लगे। मैं व्यक्तिगत रूप से उनकी प्रगति पर नजर रख रहा हूं। ’’

पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की थी क्योंकि वे यह जानने का इंतजार कर रहे थे कि सईम 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।

आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में चुने गए सईम ने दक्षिण अफ्रीका में शानदार फॉर्म में रहते हुए दो वनडे शतक जड़े थे लेकिन इस दौरान सीमा रेखा के पास उन्हें चोट लग गई।

फखर जमां अब सईम की जगह लेंगे जबकि अब्दुल्लाह शफीक के स्थान पर शान मसूद और इमाम उल हक के नाम पर विचार किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान