खेल की खबरें | सेलर गणपति और वरूण की जोड़ी स्किफ 49अर स्पर्धा में निचले स्थान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सेलर के गणपति और वरूण ठक्कर की भारतीय जोड़ी बुधवार को यहां तोक्यो ओलंपिक की पुरूषों की स्किफ 49अर सेलिंग (पाल नौकायान) स्पर्धा की चार रेस के बाद 18वें स्थान पर रही।
इनोशिमा, 28 जुलाई सेलर के गणपति और वरूण ठक्कर की भारतीय जोड़ी बुधवार को यहां तोक्यो ओलंपिक की पुरूषों की स्किफ 49अर सेलिंग (पाल नौकायान) स्पर्धा की चार रेस के बाद 18वें स्थान पर रही।
भारतीय जोड़ी बुधवार को हुई रेस में 18वें, 17वें और 19वें स्थान पर रही। मंगलवार को इनोशिमा याट हार्बर में 19 टीम की पहली रेस में वे 18वें स्थान पर रहे थे।
प्रतियोगिता में आठ और रेस तथा एक पदक दौर बचा है।
मंगलवार को विष्णु सरवनन और नेत्रा कुमानन छह रेस के बाद अपनी स्पर्धाओं में क्रमश: 22वें और 33वें स्थान पर रहे थे।
सरवनन पुरूष लेजर स्पर्धा में पांचवीं और छठी रेस में क्रमश: 23वें और 22वें स्थान पर रहे थे जबकि नेत्रा महिलाओं की लेजर रेडियल स्पर्धा की दो रेस में क्रमश: 32वें और 38वें स्थान पर रही थीं।
प्रत्येक स्पर्धाओं में रेस की सीरीज होती है। प्रत्येक रेस में स्थान के आधार पर अंक दिये जाते हैं। रेस में पहले स्थान पर रहने वाले को एक जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले को दो अंक मिलते हैं, बाकी प्रतिस्पर्धियों को भी अंक इसी प्रकार दिये जाते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)