भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कुमारी सैलजा का प्रहार, कहा: पार्टी उपयुक्त फीडबैक के अभाव में नहीं जीत पायी सभी सीट
कांग्रेस महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि अगर आलाकमान को उचित फीडबैक दिया गया होता और ‘‘स्वार्थ की राजनीति’’ नहीं की गई होती तो पार्टी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर सकती थी.
अंबाला, 12 जून : कांग्रेस महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि अगर आलाकमान को उचित फीडबैक दिया गया होता और ‘‘स्वार्थ की राजनीति’’ नहीं की गई होती तो पार्टी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर सकती थी.
सैलजा ने हुड्डा का नाम लिए बगैर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हरियाणा की जनता का जो मूड था, अगर आलाकमान को उचित फीडबैक दिया गया होता और स्वार्थ की राजनीति नहीं की गई होती, अगर टिकटों का मूल्यांकन योग्यता के आधार पर किया गया होता तो मुझे यकीन है कि हम सभी 10 सीटों पर जीत हासिल कर लेते.’’ यह भी पढ़ें : बीएआरसी चिकित्सा उद्देश्यों के लिए ‘आइसोटोप’ का उत्पादन करने वाला रिएक्टर बनाएगा
उन्होंने करनाल में भी मीडिया को संबोधित किया. सैलजा ने कहा, "जब तक 'मैं और मेरा' की मानसिकता रहेगी, तब तक पार्टी कार्यकर्ताओं को नुकसान होगा, राज्य को नुकसान होगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

