एजेंसी न्यूज

साइ ने प्रशिक्षण शुरू करने के तरीके पर विचार के लिए समिति का गठन किया

इस छह सदस्यीय समिति की अध्यक्षता साइ के सचिव रोहित भारद्वाज करेंगे जबकि टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश राजगोपालन, कार्यकारी निदेशक (परिचालन) एस.एस. रॉय, एस.एस. सरला, कर्नल बीके नायक और टॉप्स के सहायक निदेशक सचिन के. इसके अन्य सदस्य है।

साइ ने प्रशिक्षण शुरू करने के तरीके पर विचार के लिए समिति का गठन किया
जमात

नयी दिल्ली, 10 मई भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने कोरोना वायरस के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन के हटने के बाद सभी केंद्रो में खेल से जुड़े प्रशिक्षण को शुरू करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है।

इस छह सदस्यीय समिति की अध्यक्षता साइ के सचिव रोहित भारद्वाज करेंगे जबकि टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश राजगोपालन, कार्यकारी निदेशक (परिचालन) एस.एस. रॉय, एस.एस. सरला, कर्नल बीके नायक और टॉप्स के सहायक निदेशक सचिन के. इसके अन्य सदस्य है।

कोविड-19 महामारी के कारण साइ के सभी केंद्रों में अभ्यास और प्रशिक्षण बंद है।

समिति एसओपी का मसौदा तैयार करेगी जिसमें प्रशिक्षण शुरू होने के बाद इस महामरी से बचाव का उपाय होगा। प्रशिक्षुओं, कोचों, तकनीकी और गैर-तकनीकी सहायता कर्मचारियों, एनएसएफ (राष्ट्रीय खेल महासंघों), प्रशासकों के अलावा मेस और छात्रावास के कर्मचारियों को इस मसौदे के मुताबिक ही काम करना होगा। परिसर में आने वाले आगंतुकों और खेलों से जुड़े हितधारकों को भी इस मसौदे का पालन करना होगा।

समिति की सिफारिशों को संबंधित एनएफएस और अन्य हितधारकों से परामर्श कर के तैयार किया जाएगा जिसे अंतिम अनुमोदन के लिए खेल मंत्रालय को भेजा जाएगा।

सभी एनएसएफ को महामारी से बचने के उपायों की अपनी सिफारिशों को साझा करने के लिए कहा गया है।

इसमें तैराकी के लिए अलग समिति का गठन किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).