खेल की खबरें | सहदेव यादव भारतीय भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष निर्वाचित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी खेल प्रशासक सहदेव यादव को सोमवार को सर्वसम्मति से भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) का अध्यक्ष चुना गया। उनका कार्यकाल चार साल का होगा।
नोएडा, चार अक्टूबर अनुभवी खेल प्रशासक सहदेव यादव को सोमवार को सर्वसम्मति से भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) का अध्यक्ष चुना गया। उनका कार्यकाल चार साल का होगा।
शहर के एक होटल में आम परिषद की बैठक के दौरान चुनाव में आनंद गौड़े को महासंघ का महासचिव और नरेश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस दौरान कुल 10 उपाध्यक्ष, चार संयुक्त सचिव और कार्यकारी समिति के लिए सात सदस्य भी चुने गए।
चुनाव निर्वाचन अधिकारी नरिंदर पॉल कौशिक, न्यायाधीश (सेवानिवृत्त), दिल्ली जिला न्यायालय द्वारा आयोजित किए गए थे।
चुनाव के दौरान भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पर्यवेक्षक के रूप में संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता मौजूद थे।
भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने हाल ही में तोक्यो ओलंपिक के दौरान भारत का पहला ओलंपिक पदक जीता था। उन्होंने 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)