खेल की खबरें | सहर महिला पेशेवर गोल्फ टूर्नामेंट में शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सहर अटवाल ने बैक नाइन में डबल बोगी के बावजूद दूसरे दौर में एक अंडर 69 के स्कोर के साथ गुरुवार को महिला पेशेवर गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे चरण में अपना दबदबा बरकरार रखा।

मुंबई, 11 फरवरी सहर अटवाल ने बैक नाइन में डबल बोगी के बावजूद दूसरे दौर में एक अंडर 69 के स्कोर के साथ गुरुवार को महिला पेशेवर गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे चरण में अपना दबदबा बरकरार रखा।

पहले दिन पांच अंडर 65 का शानदार प्रदर्शन करने वाली सहर ने एमेच्योर खिलाड़ी अवनी प्रशांत (70) और अनुभवी अमनदीप द्राल (71) पर तीन शॉट की बढ़त बना रखी है।

दो दौर के बाद सहर का कुल स्कोर छह अंडर 134 है जबकि अवनी और अमनदीप तीन अंडर 137 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

दूसरे दौर में 71 के स्कोर से कुल 139 के स्कोर के साथ हिताषी बख्शी चौथे स्थान पर हैं।

कल तक संयुक्त 15वें स्थान पर चल रही रिया पूर्वी चार अंडर 66 के स्कोर से पार 140 का कुल स्कोर बनाकर संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गई। वाणी कपूर (68-72) और ज्हान्वी बख्शी (66-74) भी भी संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।

एमेच्योर निशना पटेल टूर्नामेंट में होल इन वन लगाने वाली तीसरी खिलाड़ी बनीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान