एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | साहा ने वाहन ट्रैकिंग प्रणाली की शुरुआत की, 16 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बुधवार को वाहन स्थान और ट्रैकिंग प्रणाली (वीएलटीएस) की शुरुआत की। यह प्रणाली राज्य भर में सार्वजनिक वाहनों से संकट कॉल प्राप्त करने के लिए डिज़ाइन की गई है।

देश की खबरें | साहा ने वाहन ट्रैकिंग प्रणाली की शुरुआत की, 16 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

अगरतला, दो जुलाई त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बुधवार को वाहन स्थान और ट्रैकिंग प्रणाली (वीएलटीएस) की शुरुआत की। यह प्रणाली राज्य भर में सार्वजनिक वाहनों से संकट कॉल प्राप्त करने के लिए डिज़ाइन की गई है।

साहा ने जीवन रक्षक (बीएलएस) उपकरणों से लैस 16 एम्बुलेंस को भी हरी झंडी दिखाई और उन्हें सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को त्वरित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस एवं दमकल और आपातकालीन सेवा विभाग को सौंप दिया।

समारोह में परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी और पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड़ भी मौजूद थे।

अधिकारियों के अनुसार, वीएलटीएस को सार्वजनिक परिवहन वाहनों में लगाया जाएगा, जो यहां परिवहन विभाग कार्यालय में स्थापित एक नियंत्रण कक्ष के माध्यम से वास्तविक समय की ट्रैकिंग को सक्षम करेगा। इन वाहनों में बस और टैक्सी शामिल हैं।

इस प्रणाली में एक पैनिक बटन भी है, जो यात्रियों, विशेष रूप से महिलाओं, को संकट की स्थिति में नियंत्रण कक्ष को सतर्क करने की सुविधा देता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कल्याण के उद्देश्य से यह कदम उठाने के लिए परिवहन विभाग की सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).