एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सफायर फूड्स को पहली तिमाही में 1.73 करोड़ रुपये का घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केएफसी और पिज्जा हट रेस्तरां शृंखला का परिचालन करने वाली कंपनी सफायर फूड्स इंडिया को चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 1.73 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा उठाना पड़ा है।

जरुरी जानकारी | सफायर फूड्स को पहली तिमाही में 1.73 करोड़ रुपये का घाटा

नयी दिल्ली, 23 जुलाई केएफसी और पिज्जा हट रेस्तरां शृंखला का परिचालन करने वाली कंपनी सफायर फूड्स इंडिया को चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 1.73 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा उठाना पड़ा है।

कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 8.18 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

सफायर फूड्स इंडिया ने बुधवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि जून तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 8.14 प्रतिशत बढ़कर 776.82 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 718.28 करोड़ रुपये था।

यह कंपनी भारत के अलावा श्रीलंका के बाजार में भी त्वरित सेवा रेस्तरां शृंखला का परिचालन करती है।

आलोच्य तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 10.35 प्रतिशत बढ़कर 785.45 करोड़ रुपये हो गया।

इसकी कुल एकीकृत आय समीक्षाधीन अवधि के दौरान 8.3 प्रतिशत बढ़कर 783.61 करोड़ रुपये हो गई।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने भारतीय बाजार में आठ नए केएफसी रेस्तरां एवं दो पिज्जा हट रेस्तरां जोड़े जबकि श्रीलंका में एक पिज्जा हट रेस्तरां खोला। इसके साथ ही इसके कुल रेस्तरां की संख्या बढ़कर 974 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).