देश की खबरें | मुल्लापेरियार बांध की सुरक्षा की नये सिरे से समीक्षा अभी की जानी है: न्यायालय को बताया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और निगरानी समिति ने उच्चतम न्यायालय को बताया है कि 126 साल पुराने मुल्लापेरियार बांध की सुरक्षा की ‘नये सिरे से समीक्षा’ अभी की जानी है।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और निगरानी समिति ने उच्चतम न्यायालय को बताया है कि 126 साल पुराने मुल्लापेरियार बांध की सुरक्षा की ‘नये सिरे से समीक्षा’ अभी की जानी है।

शीर्ष अदालत बांध से जुड़े विषयों पर दायर याचिकाओं पर विचार कर रही है। केरल के इडुक्की जिले में पेरियार नदी पर 1895 में यह बांध बनाया गया था।

केन्द्रीय जल आयोग और निगरानी समिति ने शीर्ष अदालत में दाखिल स्थिति रिपोर्ट में कहा है कि बांध की सुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर एक अधिकार-प्राप्त समिति ने 2010 से 2012 तक अध्ययन किया था। इस समिति का गठन शीर्ष अदालत के निर्देशों पर 2010 में किया गया था।

इसमें कहा गया है कि शीर्ष राष्ट्रीय संस्थानों एवं विशेषज्ञ एजेंसियों द्वारा की गयी जांच, परीक्षणों और अध्ययन के आधार पर अधिकार-प्राप्त समिति इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि मुल्लापेरियार बांध जलीय, संरचनात्मक और भूकंपीय आदि सभी पहलुओं के लिहाज से सुरक्षित पाया गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि अधिकार-प्राप्त समिति द्वारा कराये गये अध्ययन के साथ ही निगरानी समिति ने भी परियोजना स्थल पर हुई वार्षिक बैठकों के दौरान मुल्लापेरियार बांध का मुआयना किया था।

इसके अनुसार आज तक निगरानी समिति की 14 बैठकें हुई हैं और पिछली बैठक 19 फरवरी, 2021 को हुई थी।

स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘हालांकि मुल्लापेरियार बांध की सुरक्षा की नये सिरे से समीक्षा लंबित है और की जानी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\