एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सुरक्षित यातायात : मुख्यमंत्री ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कानपुर में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 26 लोगों की मौत के बाद ग्रामीण इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

देश की खबरें | सुरक्षित यातायात : मुख्यमंत्री ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये

लखनऊ, दो अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कानपुर में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 26 लोगों की मौत के बाद ग्रामीण इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने की जानकारी के लिए पुलिस ने टेलीफोन और मोबाइल के नंबर भी जारी किये हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने की अपील के साथ इस बात पर जोर दिया है कि ट्रैक्टर ट्रॉली तथा ट्रक से यात्रा असुरक्षित है, इसलिए यात्रा के लिए किसी भी दशा में ट्रैक्टर ट्रॉली या ट्रक का उपयोग न किया जाए।

रविवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यहां अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर सड़क सुरक्षा के संबंध में परिवहन तथा गृह विभाग की एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक में अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की कि ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग केवल कृषि कार्य या माल ढुलाई में ही किया जाना चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए लोग अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यात्रा हेतु सुरक्षित साधनों को ही अपनाएं।

उन्‍होंने अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग की कार्रवाई में जनता का सहयोग लेने की भी हिदायत दी।

रविवार को यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में बैठकें आयोजित कर पुलिस तथा परिवहन विभाग द्वारा आमजन को सुरक्षित परिवहन साधनों को अपनाने के लिए जागरूक किया जाए तथा सूचना, लोक निर्माण एवं परिवहन विभागों द्वारा इस संबंध में प्रमुख स्थानों पर जागरूकता के लिये होर्डिंग लगाई जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में परिवहन तथा पुलिस विभाग की विशेष भूमिका है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही में जनता का सहयोग लिया जाए तथा इसके लिए फोन नंबर जारी किए जाएं, जिस पर जागरूक नागरिक ओवरलोडिंग तथा सड़क सुरक्षा के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी दे सकें। इस कार्य से ‘112’ सेवा को भी जोड़ा जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2022 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).