देश की खबरें | हरदोई में साधू उनकी पत्नी और बेटे की ईंट से कुचल कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के टडियावा थाना क्षेत्र में गांव के बाहर बने आश्रम में सोमवार रात एक साधू उनकी पत्नी और बेटे की ईटों से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हरदोई (उप्र), एक सितंबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के टडियावा थाना क्षेत्र में गांव के बाहर बने आश्रम में सोमवार रात एक साधू उनकी पत्नी और बेटे की ईटों से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

इस वारदात की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मौके पर पहुंचे और बारीकी से जानकारी करने के बाद जांच के आदेश दिए हैं ।

यह भी पढ़े | More Special Trains Being Planned: भारतीय रेलवे राज्य सरकारों से बात कर ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने का बना रही है प्लान.

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने साधु और उनके परिवार की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुये इसे चिंताजनक बताया है ।

पुलिस ने बताया कि टडियावा थाना क्षेत्र के कुंआ मऊ निवासी हीरा दास (55) करीब 20 वर्षों से गांव के बाहर अपनी पैतृक जमीन के पास खाली पड़ी जमीन पर आश्रम बनाकर रह रहे थे जहां पर उनकी पत्नी मीरा दास (48) व उनका बेटा नेतराम(20)भी रह रहा था। सोमवार की रात अज्ञात हमलावरों ने तीनों कि सिर व चेहरे ईटों से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी ।

यह भी पढ़े | Shivsena on Prakash Ambedkar: शिवसेना बोली, अगर प्रकाश आंबेडकर का कदम हिन्दुत्व की ओर जाता है तो हम इसका स्वागत करते हैं.

उन्होंने बताया कि हत्या की वारदात सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है ।

दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक संपत्ति को लेकर अन्य कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जांच टीम गठित कर दी गई है जल्द ही हत्या आरोपियों का पता लगाया जाएगा, हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने घटनास्थल को चारों ओर से घेर दिया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है जहां से उंगलियों के निशान लिये गये हैं ।

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ''उप्र के हरदोई जिले के आश्रम में तीन लोगों की सोते समय ईंट पत्थर से कूचकर हत्या अति-दुःखद घटना है और ऐसी बढ़ती आपराधिक घटनायें अति-चिन्ताजनक है, घटना से पूरे इलाके में भय व सनसनी का माहौल व्याप्त है । सरकार इस ओर ध्यान दे तो बेहतर होगा।''

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\