देश की खबरें | अपनी नई पुस्तक में ‘कर्म’ पर विवेचना करेंगे सद्गुरु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आध्यात्मिक शिक्षक सद्गुरु अगले साल प्रकाशित होने वाली अपनी पुस्तक के जरिये कर्म और उसके विभिन्न पक्षों को उद्घाटित करने का प्रयास करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 सितंबर आध्यात्मिक शिक्षक सद्गुरु अगले साल प्रकाशित होने वाली अपनी पुस्तक के जरिये कर्म और उसके विभिन्न पक्षों को उद्घाटित करने का प्रयास करेंगे।

पेंगुइन रैंडम हाउस के इंप्रिंट पेंगुइन आनंद से प्रकाशित होने वाली इस पुस्तक का शीर्षक “कर्मा: ए योगीज गाइड टू क्रिएटिंग योर ओन डेस्टिनी” रखा गया है।

यह भी पढ़े | MP By-Polls 2020: मध्य प्रदेश के रण में कूदे कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी, कहा- हमने किसानों का कर्ज माफ किया, बीजेपी ने झूठे वाद किए.

प्रकाशकों के अनुसार पुस्तक में कर्म और उसके परिणामों पर एक नए दृष्टिकोण से गहन विवेचना की गई है जिससे लोगों को अपने जीवन और नियति को समझने का अवसर मिलेगा।

सद्गुरु ने अपनी आगामी पुस्तक के बारे में कहा, “जब मैंने ‘कर्म’ के विषय पर फैली ढेर सारी भ्रांतियों के बारे में जाना तब पता चला कि यह जीवन का ऐसा पहलू है जिसे सबसे ज्यादा गलत समझा गया। लोगों को यह समझना होगा कि कर्म कोई बंधन नहीं है बल्कि इसके द्वारा मुक्ति भी संभव है। इस प्रक्रिया को लेकर यह पुस्तक लिखी गई है।”

यह भी पढ़े | UP Bye-Polls 2020: उत्तर प्रदेश के आठों सीटों के लिए बीजेपी ने कसी कमर, सूबे के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह उतरे मैदान में, विपक्ष नहीं आ रहा नजर.

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया में प्रकाशक (एबरी एंड विंटेज पब्लिशिंग) मिली ऐश्वर्या ने कहा कि सद्गुरु में बेहद कठिन चीजों को सरलता से समझाने की क्षमता है इसीलिए उनकी पहुंच वैश्विक है और उनकी पुस्तकें दीर्घकालिक प्रभाव डालती हैं।

सद्गुरु की पुस्तक 2021 की शुरुआत में अमेरिका और भारत दोनों देशों में एक साथ प्रकाशित होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\