देश की खबरें | पंजाब सरकार के खिलाफ पांच अप्रैल को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी शिअद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शनिवार को कहा कि बिजली दरों में बढ़ोतरी, ईंधन पर अधिक कर और कानून व्यवस्था को लेकर वह पांच अप्रैल को पूरे राज्य में कांग्रेस की अगुवाई वाली पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

चंडीगढ़, तीन अप्रैल शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शनिवार को कहा कि बिजली दरों में बढ़ोतरी, ईंधन पर अधिक कर और कानून व्यवस्था को लेकर वह पांच अप्रैल को पूरे राज्य में कांग्रेस की अगुवाई वाली पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

शिअद ने यह निर्णय पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में लिया जो शिअद का निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बैठक की अध्यक्षता की।

शिअद ने एक बयान में कहा, ‘‘विरोध प्रदर्शन बिजली दरों में 5 रुपये से 10 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी, डीजल और पेट्रोल पर राज्य करों, अनुसूचित जाति छात्रों को मैट्रिक के बाद की छात्रवृत्ति के इनकार के विरोध पर केंद्रित होगा।’’

पार्टी ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन राज्य में कानून और व्यवस्था की मशीनरी के ‘‘पूरी तरह से ध्वस्त’’ होने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।

बादल के मुख्य सलाहकार हरचरण बैंस ने कहा कि पार्टी ने किसान नेता राकेश टिकैत पर कथित हमले की निंदा की और इसकी न्यायिक जांच की मांग की।

शुक्रवार को राजस्थान के अलवर जिले में एक रैली को संबोधित करने जा रहे टिकैत के काफिले पर कुछ लोगों के एक समूह ने पत्थर फेंके थे, जिससे उनकी कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।

बैंस ने कहा कि पार्टी की कोर कमेटी ने केंद्र की राज्य सरकार को वह पत्र लिखने के लिए आलोचना की जिसमें पंजाब के सीमावर्ती गांवों में बंधुआ मजदूरों के इस्तेमाल की बात कही गई है।

उन्होंने कहा कि एक प्रस्ताव पारित करके इसे ‘‘राज्य के किसानों को बदनाम करने की कोशिश करार दिया गया।’’

शिअद ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की "गृह मंत्रालय के दुर्भावनापूर्ण पत्र पर चुप्पी’’ बनाए रखने के लिए निंदा की।

उन्होंने कहा कि एक प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पर ‘‘शांति, सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था के रखरखाव के लिए अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने में विफल’’ रहने का आरोप लगाया गया।

शिअद कोर कमेटी ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आगामी चुनावों के संबंध में सभी निर्णय लेने के लिए पार्टी अध्यक्ष को पूर्ण अधिकार और प्राधिकार दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान