एजेंसी न्यूज

दुखद है कि हमारे प्रधानमंत्री ने पीके , चुन्नी के निधन पर शोक नहीं जताया : सुभाष भौमिक

फेसबुक पर आनलाइन शोक सभा ने ईस्ट बंगाल ने पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया, श्याम थापा, अरूण घोष और भौमिक समेत दिग्गज फुटबॉलरों को जुटाया था ।

दुखद है कि हमारे प्रधानमंत्री ने पीके , चुन्नी के निधन पर शोक नहीं जताया : सुभाष भौमिक

कोलकाता, नौ मई भारत के पूर्व फारवर्ड और मशहूर कोच सुभाष भौमिक ने शनिवार को कहा कि यह खेद की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पी के बनर्जी और चुन्नी गोस्वामी जैसे महान फुटबॉलरों के निधन पर शोक नहीं जताया ।

फेसबुक पर आनलाइन शोक सभा ने ईस्ट बंगाल ने पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया, श्याम थापा, अरूण घोष और भौमिक समेत दिग्गज फुटबॉलरों को जुटाया था ।

बनर्जी का 20 मार्च को और गोस्वामी का 30 अप्रैल को निधन हो गया था ।

भौमिक ने कहा ,‘‘ हमारे देश के प्रधानमंत्री ने देश के दो महान फुटबॉलरों के निधन पर शोक तक नहीं जताया और ना ही कोई मैसेज दिया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘पता नहीं उन्हें पता भी है या नहीं कि भारत के बाहर कई बार इन दोनों की बदौलत राष्ट्रगान बजा है ।’’

बनर्जी जकार्ता एशियाई खेल 1962 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा था जिसके कप्तान चुन्नी गोस्वामी थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).