देश की खबरें | शिअद ने समान नागरिक संहिता पर विचार जानने के लिए उप समिति गठित की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल ने प्रस्तावित समान नागरिक संहिता पर सभी के विचार जानने और उसे विधि आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए बृहस्पतिवार को उप समिति गठित की।
चंडीगढ़, छह जुलाई शिरोमणि अकाली दल ने प्रस्तावित समान नागरिक संहिता पर सभी के विचार जानने और उसे विधि आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए बृहस्पतिवार को उप समिति गठित की।
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में निर्वाचन क्षेत्रों के पार्टी प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया।
पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, चार सदस्यों वाली इस उप समिति में प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, सिकंदर सिंह मलूका और दलजीत सिंह चीमा शामिल हैं।
समिति को संविधान विशेषज्ञों, बुद्धिजीवियों और सिख समुदाय के नेताओं के साथ बातचीत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विवाह, तलाक और उत्तराधिकार पर समान कानून है जो देश के सभी नागरिकों पर लागू होगा। धर्म, जाति, समुदाय या स्थानीय परंपराओं के आधार पर कानून में भेदभाव नहीं किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)