देश की खबरें | शिअद प्रमुख ने पंजाब की आबकारी नीति में भी 'घोटाले' का आरोप लगाया, मुख्यमंत्री मान से पूछताछ की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार की आबकारी नीति में ‘घोटाले’ का आरोप लगाते हुए रविवार को मांग की कि मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की तरह पूछताछ की जाए।

जालंधर, 16 अप्रैल शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार की आबकारी नीति में ‘घोटाले’ का आरोप लगाते हुए रविवार को मांग की कि मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की तरह पूछताछ की जाए।

बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब की आबकारी नीति दिल्ली की आबकारी नीति की तर्ज पर ही है।

बादल ने कहा, ‘‘दिल्ली नीति की ही तरह, पंजाब में भी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने पूरे शराब कारोबार को कुछ ठेकेदारों को सौंपकर इस कारोबार में एकाधिकार सौंप दिया।’’

उन्होंने यहां जारी एक बयान में आगे आरोप लगाया, ''यद्यपि दिल्ली में घोटाले का पर्दाफाश हो चुका था, लेकिन आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरकारी खजाने को लूटना जारी रखा और उसने (आप सरकार ने) आबकारी नीति को एक और साल के लिए बढ़ा दिया।''

बादल ने कहा कि केवल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच और पंजाब के मुख्यमंत्री मान से विस्तृत पूछताछ ही इस घोटाले का पर्दाफाश कर सकती है।

आप कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से रविवार को सीबीआई ने पूछताछ की, जबकि आप प्रमुख ने एजेंसी पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

सुबह करीब 11 बजे सीबीआई के मुख्यालय पहुंचने से पहले ट्विटर पर पांच मिनट के वीडियो संदेश में केजरीवाल ने दावा किया कि हो सकता है कि भाजपा ने जांच एजेंसी को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया हो।

इसी मामले में करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद आप नेता मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान