देश की खबरें | शिअद ने पंजाब के जलालाबाद में सुखबीर बादल की गाड़ी पर पथराव का आरोप लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पंजाब के जलालाबाद में पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर पथराव किया गया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अकाली दल के कार्यकर्ताओं पर हमला किया था।
चंडीगढ़, दो फरवरी शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पंजाब के जलालाबाद में पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर पथराव किया गया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अकाली दल के कार्यकर्ताओं पर हमला किया था।
पार्टी ने कहा कि जलालाबाद तहसील परिसर में हुई घटना में चार लोग जख्मी हुए हैं, लेकिन बादल सुरक्षित हैं।
बादल 14 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे अकाली दल के प्रत्याशियों के साथ थे।
बादल के मीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायक रमिंदर सिंह आवला के बेटे की अगुवाई में सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अकाली दल के कार्यकर्ताओं पर हमला किया।
जंगवीर सिंह ने आरोप लगाया, "कांग्रेस के गुंडों ने अकाली दल के प्रमुख की गाड़ी पर पथराव किया, गोली चलाई और अकाली दल के दो कार्यकर्ताओं को जख्मी कर दिया।"
उन्होंने दावा किया कि पुलिस घटना के दौरान "मूक दर्शक" बनी रही।
अकाली दल के नेता परमबंस सिंह रोमाना ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोली भी चलाई।
पंजाब में आठ नगर निगमों, 109 नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों के लिए चुनाव 14 फरवरी को होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

