देश की खबरें | ईश्वरप्पा को तुरंत बर्खास्त करें कर्नाटक के मुख्यमंत्री : केपीसीसी प्रमुख शिवकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि अगर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा अब भी एक स्थायी प्रशासन चलाने का दावा करते हैं तो उन्हें ग्रामीण विकास मंत्री के एस ईश्वरप्पा को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।

मंगलुरु, तीन अप्रैल कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि अगर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा अब भी एक स्थायी प्रशासन चलाने का दावा करते हैं तो उन्हें ग्रामीण विकास मंत्री के एस ईश्वरप्पा को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।

उन्होंने केरल में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जाते वक्त मंगलुरु हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में यह टिप्पणी की।

शिवकुमार ने कहा कि यह गंभीर मामला है कि येदियुरप्पा मंत्रिमंडल के एक मंत्री ने राज्यपाल से मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फौरन उन्हें बर्खास्त करें या ईश्वरप्पा को खुद से ही इस्तीफा दे देना चाहिए।

ईश्वरप्पा ने बुधवार को राज्यपाल से मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के खिलाफ शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि वह उनके विभाग के मामले में सीधे हस्तक्षेप कर रहे हैं।

केपीसीसी प्रमुख ने कहा कि अगर ईश्वरप्पा ने मुख्यमंत्री में विश्वास न रहने के बारे में पार्टी नेतृत्व को लिखा होता तो यह उनका आंतरिक मामला माना जा सकता था, लेकिन उन्होंने राज्य के संवैधानिक प्रमुख को पत्र लिखा है।

शिवकुमार ने आरोप लगाया कि राज्य में प्रशासन चरमरा गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जारी दिशा-निर्देशों में तर्क नहीं है और वे व्यावहारिक नहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें