देश की खबरें | सचिन वाजे और परमबीर सिंह ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वालों से काफी धन की उगाही की थी: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने यहां एक अदालत में कहा कि बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वालों को गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे ढेर सारे पैसे वसूल किये। इसके साथ ही पुलिस ने वाजे की हिरासत बढ़ाने का भी अनुरोध किया। वाजे के विरुद्ध गोरेगांव पुलिस थाने में उगाही का एक मामला दर्ज है।

मुंबई, छह नवंबर मुंबई पुलिस ने यहां एक अदालत में कहा कि बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वालों को गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे ढेर सारे पैसे वसूल किये। इसके साथ ही पुलिस ने वाजे की हिरासत बढ़ाने का भी अनुरोध किया। वाजे के विरुद्ध गोरेगांव पुलिस थाने में उगाही का एक मामला दर्ज है।

बिल्डर और होटल व्यवसायी बिमल अग्रवाल की ओर से दायर शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक नवंबर को वाजे को हिरासत में लिया था। इस मामले में मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह आरोपी हैं। वाजे को शनिवार को एक अदालत में पेश किया गया, क्योंकि उनकी हिरासत की अवधि समाप्त हो गई थी। पुलिस ने आगे की जांच के लिए उनकी हिरासत मांगी, जिसे अदालत ने 13 नवंबर के लिए बढ़ा दिया।

पुलिस ने अदालत को बताया कि वाजे और वांछित आरोपी परमबीर सिंह ने क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वालों को गिरफ्तार करने का डर दिखाकर उनसे ढेर सारे पैसे की उगाही की। अदालत को बताया गया कि यह कैसे किया गया इसकी जांच की जानी है।

अपराध शाखा ने यह भी कहा कि वे इसकी भी जांच करना चाहते हैं कि क्या वाजे ने सिंह के नाम पर किसी से पैसा लिया और उगाही के लिए सिंह के अलावा किसने उसकी मदद की। अपराध शाखा ने कहा कि वह इसका पता लगाना चाहती है कि उगाही का धन किससे लिया गया और किसको दिया गया। पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा इसकी जांच भी करना चाहती है कि आरोपी ने इस प्रकार और कितने अपराध किये।

अदालत में पुलिस ने कहा कि वाजे परमबीर सिंह का करीबी है और अपराध शाखा उससे सिंह के बारे में पूछताछ करना चाहती है। पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता (अग्रवाल) की आवाज के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किये गए हैं। अदालत को बताया गया कि उगाही के तौर पर शिकायतकर्ता द्वारा सचिन वाजे को दिए गए मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है।

अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि उसके दो बार और रेस्तरां पर छापा न पड़े इसके लिए उससे नौ लाख रुपये की मांग की गई थी और 2.92 लाख रुपये के मोबाइल फोन मांगे गए थे। पुलिस के अनुसार घटना जनवरी 2020 और मार्च 2021 के बीच हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\