एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | विश्व चैंपियनशिप में पदार्पण पर जीत से शुरुआत की सचिन ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच (54 किग्रा) ने सोमवार को यहां मोल्दोवा के सर्गेई नोवाक को आसानी से हराकर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

खेल की खबरें | विश्व चैंपियनशिप में पदार्पण पर जीत से शुरुआत की सचिन ने

ताशकंद, आठ मई भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच (54 किग्रा) ने सोमवार को यहां मोल्दोवा के सर्गेई नोवाक को आसानी से हराकर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन पहली बार सीनियर विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। उन्होंने 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज करके ‘बेंथम वेट’ के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सचिन ने मुकाबला शुरू होते ही आक्रामक रवैया अपनाया और अपने प्रतिद्वंदी पर लगातार मुक्के बरसाए। इस 23 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज ने अपनी लंबाई का फायदा उठाया और आसानी से पहला राउंड अपने नाम किया।

दूसरे राउंड में भी सचिन ने नोवाक पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया और दनादन मुक्के जड़े। इस बीच उनका रक्षण भी मजबूत था तथा उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के आक्रमण से खुद को आसानी से बचाया।

पहले दो राउंड में जीत दर्ज करने के बावजूद सचिन ने तीसरे और अंतिम राउंड में भी किसी तरह की कोताही नहीं बरती। उनके अपर कट का मोल्दोवा के मुक्केबाज के पास कोई जवाब नहीं था।

भारत के दो अन्य मुक्केबाज गोविंद साहनी (48 किग्रा) और नवीन (92 किग्रा) भी सोमवार को रिंग पर उतरेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2023 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).